{"_id":"5a1866134f1c1b8e698bdadc","slug":"131511548435-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में फौजी को मारी गोली, साथी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में फौजी को मारी गोली, साथी को पीटा
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में छुट्टी पर आए फौजी को मारी गोली, साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात नलकूप से पानी लगाने जा रहे फौजी को गोली मार दी गई, जबकि बीचबचाव करने में फौजी के साथी को भी हमलावरों ने सरिया से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल फौजी को सीएचसी सरेनी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पिता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फौजी जम्मू-कश्मीर में तैनात है और इस समय छुट्टी पर घर आया है।
सरेनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राजकरन पुत्र रामचंद्र अपने दोस्त ऋषभ निवासी मदन गांव के साथ अपने नलकूप पर पानी लगाने जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे पहले से घात लगाए हमलावरों ने हमला बोल दिया। राजकरन को जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोक दिया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी। बीच बचाव करने पर हमलावरों ने साथी ऋषभ को भी सरिया मारकर घायल कर दिया। घायल फौजी और उसके दोस्त को परिवारीजन सीएचसी सरेनी पहुंचाया, जहां फौजी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फौजी जम्मू कश्मीर में तैनात है और इस समय छुट्टी पर घर आया है।
फौजी के पिता रामचंद्र ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गोली चलाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि जमीन विवाद को लेकर बेटे को जान से मारने का प्रयास किया गया है। एसओ सुधीरचंद्र पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर गांव के ही धर्मेंद्र सिंह, फतेह सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच शुरू कर दी गई है।