{"_id":"59bad23e4f1c1bb2688b49c1","slug":"131505415742-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक धमाल और मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक धमाल और मेधावी
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
रायबरेली। जिले में 16 सितंबर को होने वाले अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में वैश्य समाज के कई दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी गुरुवार को सुपर मार्केट स्थित एक होटल में कार्यक्रम की जानकारी दी।
जिल प्रभारी अतुल गुप्ता, जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि जिले में पहली बार होने वाला यह वैश्य महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसमें एक हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे। जिला महामंत्री शिव कुमार अग्रहरि, जिला संयोजक टीएन गुप्ता ने बताया कि जिले की समस्त तहसीलों का दौरा करके समाज के लोगों से इस सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि सम्मेलन में आस्था मेधावी छात्र सम्मान, शारदा देवी स्मृति शिक्षक सम्मान, जैन मार्बल भामाशाह सम्मान, वंदना नारी शक्ति सम्मान, मधुर सामाजिक सरोकार सम्मान एवं रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम प्रभारी अतुल गुप्ता ने बताया कि एक बहुउपयोगी पत्रिका वैश्य समागम का विमोचन भी किया जाएगा।
जिला कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नगर महामंत्री हरिश्चंद्र जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश सिंधी, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल एम. मोर, प्रदेश अध्यक्ष नटवर गोयल, प्रदेश महामंत्री रीता मित्तल, शैलेंद्र अग्रहरि, जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, पर्यटन मंत्री बिहार प्रमोद कुमार, इलाहाबाद मेयर अभिलाषा नंदी, उन्नाव जिले के विधायक पंकज गुप्ता आदि दिग्गज कार्यक्रम में भाग लेंगे।