{"_id":"59b585964f1c1bf47f8b5b9b","slug":"131505068438-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा निकाल नशा उन्मूलन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा निकाल नशा उन्मूलन का दिया संदेश
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हम सुधरेंगे तो समाज सुधरेगा’
रायबरेली। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से रविवार को नशा उन्मूलन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों से नशे से दूूर रहने का आह्वान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष इलियास ने मोटल चौराहे से हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। यह यात्रा लोक निर्माण विभाग, इंदिरा नगर, कैनाल रोड, जिला अस्पताल चौराहा होते हुए जगमोहश्वर मंदिर पहुंची।
जगमोहश्वर मंदिर परिसर में आयोजित प्रवचन में यात्रा की अगुवाई कर रही कादंबरी बाई ने कहा कि युवा वर्ग को नशे से दूर रहना चाहिए। जब हम सुधरेंगे तो समाज सुधरेगा। कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति विनाश की ओर ले जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति घर और अपने तन का नाश करता है। करो चाहे कोई भी नशा, करेगा यह तुम्हारी दुर्दशा। कहा कि जब जब युग के अंदर धर्म का लोप होने लगता है, तब तक उसकी स्थापना के लिए महाप्रभु का आगमन होता है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जैसे आपने देखा होगा कि जहां महामारी फैल जाती है, वहां डॉक्टर पहुंच जाते हैं। कहा कि हम पुरातन परंपराओं को मान रहे हैं पर उसका आधार क्या है, उसका रहस्य क्या है, हम यह नहीं समझ पाए। आज हमें उसे जानने की आवश्यकता है। समय के महापुरुष ही इस रहस्य को उद्घाटित करते हैं। इस मौके पर विनय कुमार श्रीवास्तव, आदर्श दीक्षित, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।