फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   योग दिवस आज

योग दिवस आज

Wed, 21 Jun 2017 03:35 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस आज
योग दिवस आज, लोग सेहतमंद रहने का लेंगे संकल्प
विज्ञापन

- मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सबसे ज्यादा लोग करेंगे योग
- जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉकों व उद्यान में भी जुटेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन, तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के अलावा स्वयं सेवी संगठनों ने 21 जून को होने वाले योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कस ली है। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सबसे बड़ा आयोजन होगा। यहां एक हजार से ज्यादा लोग, जबकि तहसील व ब्लॉकों में 500-500 लोग योगा करके सेहतमंद रहने का संकल्प लेेंगे।
तहसील व ब्लॉकों में जहां एसडीएम और बीडीओ ने तैयारियों का जायजा लिया। वहीं जिला मुख्यालय पर स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम कां एसडीएम राजेश कुमार तिवारी और स्वयं सेवी संगठनों ने जायजा लिया। स्टेडियम को तैयार करने के लिए देर रात तक काम जारी रहा। उधर, योग में शामिल होने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी यहां पहुंच गए हैं। वे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के डाक बंगले में रुके हुए हैं। यहां पर मंत्री के साथ भाजपाई उनसे मिलते रहे।
विज्ञापन

सुबह 5.30 बजे मंत्री अफसरों के साथ मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच जाएंगे। यहां पर जिला प्रशासन की ओर से एक हजार लोगों के योगा करने की तैयारी की गई है, जबकि स्वयं सेवी संगठनों गायत्री शक्तिपीठ, आरोग्य भारती, पतंजलि आदि ने दो हजार लोगों को योगा कराने की तैयारी की है। योग छह बजे से शुरू होगा और 6.45 बजे खत्म होगा। इस कार्यक्रम में स्काउट गाइड, रोवर्स-रेंजर्स समेत कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। इन प्रमुख कार्यक्रमों के अलावा कई संगठनों ने इंदिरा उद्यान, स्कूलों और पार्कों में भी योग शिविर लगाने की तैयारी की है। इनमें रोज योगा करने वाले लोग भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
केमिस्ट एसोसिएशन करेगा जलपान की व्यवस्था
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले योगा कार्यक्रम में जलपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी केमिस्ट एसोसिएशन उठाएगा। इसको लेकर उसने पूरी तैयारी कर ली है। सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन और सभी स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम निपटाया जाएगा।

इनसेट
जेल रोड पर बंद रहेगा ट्रैफिक
मोेतीलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम को देखते हुए जेल रोड का ट्रैफिक रोक दिया गया है। योग शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद दो घंटे तक इस रोड का आवागमन ठप रहेगा। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़ा कराने के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। साथ ही इस रोड का ट्रैफिक बंद करा दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर भी ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जवानों को तैनात किया गया है, ताकि कहीं कोई अव्यवस्था न हो। तहसीलों व ब्लॉकों में सीओ व एसओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed