फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   13 school vehicles challaned, two seized

Raebareli News: 13 स्कूली वाहनों का चालान, दो सीज

Wed, 25 Feb 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 25 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
13 school vehicles challaned, two seized
हाईवे पर चेकिंग के दौरान स्कूली वैन का चालान करते एआरटीओ। 
रायबरेली। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियान में मंगलवार को 13 वाहनों का चालान किया गया। इनमें से दो वाहनों को सीज कर बंद करा दिया गया। यह कार्रवाई ऊंचाहार, जगतपुर, सलोन व शहर क्षेत्र में की गई। पांच दिन में 20 से अधिक स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद भी स्कूलों के संचालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

हरचंदपुर क्षेत्र में स्कूली वाहन के पलटने से 20 बच्चों के घायल होने के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन उमेश कटियार की टीम का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। टीम ने ऊंचाहार, जगतपुर, सलोन और शहर के विभिन्न इलाकों में जांच की। जांच के दौरान कई स्कूली वाहन क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाते हुए पाए गए। एक निजी वाहन में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे मिलने पर तत्काल सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। स्कूलों के संचालकों को निर्देशित किया गया है। मानकों में सुधार न लाने पर संबंधित संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed