फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   भाजपा प्रत्याशी को प्रियंका की चेतावनी, न रहेगा एमएलसी पद और न ही जिला पंचायत

भाजपा प्रत्याशी को प्रियंका की चेतावनी, न रहेगा एमएलसी पद और न ही जिला पंचायत

Fri, 03 May 2019 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी को प्रियंका की चेतावनी, न रहेगा एमएलसी पद और न ही जिला पंचायत
चुनाव बाद न रहेगा एमएलसी पद और न ही जिला पंचायत अध्यक्षी
विज्ञापन

रायबरेली। मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में गुरुवार को सदर तहसील क्षेत्र के बेलाभेला में नुक्कड़ सभा के दौरान प्रियंका वाड्रा भाजपा प्रत्याशी पर खूब बरसीं। कल तक जो मुझे बहन कहता था, आज भाजपा में शामिल होकर मेरी माताजी के सामने खड़ा है।

भाजपा प्रत्याशी के लिए राजनीति सिर्फ सौदेबाजी है। आप लोगों के लिए कोई काम भी करता है तो उसमें लाभ की उम्मीद रखता है। जिले की जनता उसे इस बार सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि उसकी यह स्थिति होने वाली है कि न एमएलसी का पद रहेगा और न ही जिला पंचायत का पद रहेगा। प्रियंका वाड्रा ने जिले में कई नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि ऊंचाहार सलोन रेलवे लाइन का काम रोका गया, रेलवे फ्लाईओवर का काम रोका, स्पाइस पार्क का काम रोका, मोटर ड्राइविंग स्कूल की बिल्डिंग अब तक नहीं बन सकी।

इसके अलावा देश में हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया, लेकिन 50 लाख रोजगार घट गये। इसी सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर दिया। रोजगार सेवकों का मानदेय नही बढ़ाया।

हमारी सरकार आने पर 10 लाख रोजगार दिए जाएंगे। 12वीं तक मुफ्त पढ़ाई, सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज होगा। पूरे हरभजन का पुरवा मजरे सांहूकुआ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि रायबरेली का विकास गांधी परिवार ने ही किया है।


भाजपा सरकार ने रायबरेली में विकास के सारे कार्य रुकवा दिए हैं। कांग्रेस की सरकार आएगी तो मनरेगा में श्रमिकों को 100 दिन के बजाय 150 दिन का रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायबरेली से जो कांग्रेस का प्रेम का रिश्ता है वह बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed