{"_id":"5c670260bdec225fe96d75c6","slug":"121550254688-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश, ओले गिरने से फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश, ओले गिरने से फसलों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में गुरुवार की रात अचानक मौसम खराब हो गया और रात में रुक-रुककर बारिश हुई। रात करीब डेढ़ बजे जिले के कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे, जिससे सरसों और अन्य की फसलों को नुकसान हुआ। हालांकि बारिश की वजह से गेहूं की फसलों को फायदा जरूर हुआ है। शुक्रवार को भी दिन में आसमान पर बादल छाए रहे। बारिश और आसमान में बादलों की वजह से सर्दी भी बढ़ गई है।
वैसे तो कई दिन से मौसम करवट ले रहा था। गुरुवार की रात मौसम और खराब हो गया। आसमान में बदली छा गई। तेज गडग़ड़ाहट के साथ रुक-रुककर झमाझम बारिश हुई। बारिश से गेहूं की फसल को फायदा हुआ, जबकि ओले गिरने से सरसों व अन्य फसलों को नुकसान हुआ। शहर के साथ ही डलमऊ, महराजगंज, बछरावां समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई।
बारिश से सर्दी बढ़ गई। शुक्रवार को पूरे दिन बदली रही। हवा चलने से मौसम सर्द रहा। लोग घरों में ही दुबके रहे। सर्दी से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। बारिश से ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
राही ब्लॉक क्षेत्र के किसान रामू यादव, देशराज, अजय कुमार, शिवकुमार ने बताया कि ओले गिरने से सरसों के फूल गिर गए। इससे नुकसान हुआ। गेहूं की फसल के लिए फायदा हुआ। कहा इस बार सरसों की फसल अच्छी थी, जिससे अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी। ओले गिरने से फसल खराब हुई।