फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ग्राम पंचायत के रिक्त पदों की नामांकन प्रक्रिया पूरी

ग्राम पंचायत के रिक्त पदों की नामांकन प्रक्रिया पूरी

Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के रिक्त पदों की नामांकन प्रक्रिया पूरी
ग्राम पंचायत के रिक्त पदों की नामांकन प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

सबहेड - बेनीकामा और धूता में प्रधान पद के लिए 13 परचे दाखिल
- बीडीसी के चार पदों के लिए चार, पंचायत सदस्यों के लिए 52 नामांकन हुए
- 131 पदों के लिए नहीं जमा नहीं किए गए परचे, फिर रिक्त रह जाएंगे यहां पद
- सुरक्षा के बीच एक जुलाई को मतदान और तीन जुलाई को कराई जाएगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में ग्राम पंचायत के रिक्त पदों के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। बेनीकामा और धूता में प्रधान पद के लिए 13 परचे दाखिल किए गए। इससे यहां पर प्रधान पद के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं बीडीसी के चार पदों पर चार और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 52 पदों पर एकल नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इससे इन पदों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध होना तय है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत सदस्य पद के 131 पद रिक्त जाएंगे, जहां पर परचे दाखिल नहीं किए।
जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के बेनीकामा और धूता में ग्राम प्रधान के पद रिक्त चल रहे थे। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई नामांकन प्रक्रिया में बेनीकामा में प्रधान पद के लिए चार नामांकन पत्र जमा किए गए। इसी तरह धूता ग्रामसभा में प्रधान पद के लिए नौ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इससे यहां पर प्रधान पदों के लिए कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इस मौके पर आरओ अनुराग दीक्षित, एआरओ विश्वनाथ प्रजापति मौजूद रहे। बछरावां क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 व 17 में रिक्त चल रहे बीडीसी सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। छतोह ब्लॉक के वार्ड नंबर 53 और सतांव के वार्ड नंबर 33 के बीडीसी सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र ब्लॉक में जमा किए गए। वहीं 52 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए एक-एक नामांकन किए गए। इससे यहां पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों का निर्विरोध होना तय है। हालांकि 131 ग्राम पंचायत सदस्य के पद फिर रक्त रह जाएंगे, क्योंकि यहां पर कोई नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राज कुमार शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायत के रिक्द पदों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रधान पद के लिए 13, बीडीसी सदस्य पद के लिए चार, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 52 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। 22 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 जून को नामांकन पत्रों की वापसी और इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। एक जुलाई को मतदान और फिर तीन जुलाई को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नामांकन पत्र देर से जमा करने पहुंचे
डीह। ब्लॉक क्षेत्र के टेकारी दांदू, बिरनावां, सिरसी में ग्राम पंचायत सदस्य का पद रिक्त था। सुबह इन पदों के लिए तीन नामांकन किए गए। सिरसी गांव से ग्राम पंचायत सदस्य पद पर नामांकन जमा कराने दावेदार देर से पहुंचे। इस मौके पर आरओ अमित मिश्रा, एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह, अविनाश सोनकर आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed