फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 couples got married to each other

Raebareli News: एक-दूजे के हुए 12 जोड़े

Tue, 15 Apr 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 15 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
12 couples got married to each other
लालगंज के एक लॉन में आयोजित समूहिक विवाह में मौजूद नव विवाहित जोड़े। - फोटो : संवाद
रायबरेली (लालगंज)। चिकमंडी स्थित एक लाॅन में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 12 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम की शुरुआत नगर में भव्य शोभायात्रा से हुई। इसमें समिति के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन और उनके विचारों पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। समिति की ओर से नवविवाहित जोड़ों को जरूरी सामान और उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संतराज, एसके भारती, राजेश, दिनेश गौतम, मुकेश, राहुल कुमार, अशोक कुमार, डॉ. एसके कुरील, बुद्धसेन गौतम, राजरतन, दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed