फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 awards distributed at NIFT's graduation show

निफ्ट के ग्रेजुएशन शो में बांटे गए 12 अवार्ड

Mon, 30 May 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
12 awards distributed at NIFT's graduation show
लखनऊ में रविवार की शाम हुए निफ्ट रायबरेली के ग्रेजुएशन शो के दौरान फैशन शो में रैंप पर वॉक करती मॉ? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) रायबरेली के लखनऊ में हुए ग्रेजुएशन शो-22 में अलग-अलग विभाग के 12 अवार्ड दिए गए। इस मौके पर फैशनोवा नाम से हुए फैशन शो में प्रतिभाओं ने रैंप पर जलवा बिखेरा। मुख्य अतिथि कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि ट्रूप कंफट्र्स कानपुर के सीएमडी संतोष कुमार सिन्हा रहे।
विज्ञापन

लखनऊ के चिनहट स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित समारोह में फैशन डिजाइन विभाग के 19 विद्यार्थियों ने ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट का काम प्रदर्शित किया। वहीं डिजाइन कलेक्शन के 12 विद्यार्थियों ने अपने परिधानों का प्रदर्शन रैंप वॉक के माध्यम से किया।
विज्ञापन

प्रमुख रूप से सिमरन यादव, प्रनिल, सिमरन कालरा, सिमरन वर्मा, आकांक्षा, रोहित गोस्वामी, मान्य यादव, शिखा मांडवी, अखिलेश गौड़ व अंजलि वर्मा आदि ने भाग लिया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने विजयी विद्यार्थियों को ट्रॉफी तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए। निदेशक डॉ. भारत साह ने सभी का स्वागत किया जबकि डॉ. विद्या राकेश ने आभार जताया। अखिलेंद्र प्रताप सोनकर, शिवेंद्र प्रकाश कुलदीप, अजय कुमार, भार्गवी, विवेक जांगरा, डॉ. स्मृति यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल कुमार, प्रमोद वर्मा, एम. कंदास्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान
समारोह में सार्थक माहेश्वरी को बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट, प्रगति शर्मा को मोस्ट कमर्शियली वॉयबल डिजाइन इंटरवेंशन, सौरभ भूषण राय को मोस्ट एक्जेंपलरी एप्लिकेशन ऑफ डिजाइन मेथोडलॉजी, मनीष कुमार स्वर्णकार को बेस्ट ग्रेजुएशन डिजाइन प्रोजेक्ट-प्रथम, ओइशी चक्रवर्ती को बेस्ट ग्रेजुएशन रिसर्च प्रोजेक्ट/बेस्ट ग्रेजुएशन डिजाइन प्रोजेक्ट-द्वितीय, निष्ठा मिश्रा को मोस्ट इनोवेटिव यूज ऑफ मैटेरियल, भक्ति को बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट व मोस्ट इनोवेटिव ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट, मुस्कान देव को बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट, रोहित कुमार गोस्वामी को बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट/बेस्ट डिजाइन कलेक्शन व मोस्ट क्रिएटिव एंड इनोवेटिव डिजाइन कलेक्शन और प्रनिल शशिकांत को बेस्ट यूज ऑफ ट्रेडिशनल स्किल्स इन कंटेपरेरी स्टाइलिंग अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed