{"_id":"5fdcfb638ebc3e3b9121cfa0","slug":"119-absentee-including-cmo-xen-salary-withheld-raibaraily-news-lko55557284","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ, एक्सईएन समेत 119 मिले गैरहाजिर, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ, एक्सईएन समेत 119 मिले गैरहाजिर, वेतन रोका
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम वैभव श्रीवास्तव और एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने शुक्रवार को जल निगम और सीएमओ कार्यालय का शुक्रवार सुबह निरीक्षण किया। सीएमओ और एक्सईएन समेत 83 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीएमओ कार्यालय में 65 और जल निगम में 18 लोग नहीं मिले। सीडीओ अभिषेक गोयल व पीडी डीआरडीए प्रेमचंद्र पटेल ने उद्यान विभाग व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो 36 लोगों गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर मिले सभी 119 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। सभी को नोटिस देकर समय से कार्यालय न पहुंचने के संबंध में जवाब मांगा गया है।
डीएम वैभव श्रीवास्तव और एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने सुबह 10:15 बजे सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. दिलीप सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी ऋतु श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार, अनूप पांडेय, संजय शर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रेम शंकर, गौरव वर्मा, चंदन दुबे, अविनाश चंद्र, राजेश गौतम, शैलेंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार, गोपाल प्रसाद, त्रिलोकी नाथ, छम्मन खां, रश्मि सिंह, संजय कुमार निराला, राकेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार शुक्ला, अरविंद कुमार, मो. आदिल, रमेश चौैधरी, मुमताज फातिमा, राज कुमार सरोज, दिनेश चंद्र, संजय गुप्ता, अमित सोनकर, महेश वैश्य, अनुराग तिवारी, रिजवाना परवीन सहित 65 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
इसके बाद अधिशासी अभियंता जल निगम कार्यालय का निरीक्षण किया तो अधिशासी अभियंता सनी सिंह, संगणक सुनील कुमार शर्मा, प्रभव नाथ द्विवेदी, रमेशचंद्र मिश्रा, रजनी गुप्ता, शिप्रा अग्रवाल, सुशील कुमार, विनोद कुमार मौर्या, सुमित आनंद, राहुल कुमार गुप्ता, राघवेंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार, वाहन चालक, लालता प्रसाद, शिवराज मौर्या, ब्रजेश यादव, संध्या पाठक, सुरेशा, राजेश कुमार आदि गैरहाजिर मिले। वहीं मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल व परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रेमचंद्र पटेल ने उद्यान विभाग और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो यहां भी 36 लोग गैरहाजिर मिले। सभी लोगों को एक-एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
कार्यालयों का निरीक्षण किया गया है। गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए सीडीओ को स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचे। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।- वैभव श्रीवास्तव, डीएम