{"_id":"5c67025dbdec224bf102036c","slug":"11550254685-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी जाए न्यूनतम दर पर 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी जाए न्यूनतम दर पर 24 घंटे बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। विकास भवन परिसर में शुक्रवार को भाकियू (अराजनैतिक) की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। इसके बाद समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और निस्तारण की मांग की।
जिलाध्यक्ष मुरली उर्फ मनोहर अग्रहरि, भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों व मजदूरों को न्यूनतम दर पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। बढ़ाए गई बिजली दरों को वापस लिया जाए। नंदलाल तिवारी, रूपनारायण शुक्ला ने कहा कि जिले का किसान छुट्टा मवेशियों से परेशान है। फसलों की रखवाली के दिन रात मेहनत रखवाली करनी पड़ रही है।
सरकार इस नुकसान की भरपाई के मुआवजा दें या फिर छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाई जाए। रामकुमार यादव, गुरुदयाल, कालिका, रामकुमार, दिनेश मौर्य ने कहा कि जिले के सभी ग्राम सभाओं में भूमि सुधार कार्यक्रम के तहत सीलिंग से निकाली गई भूमि को भूमिहीन किसानों को कृषि कार्य के लिए आवंटित किया जाए। शत्रोहन मौर्य, कमला देवी, विद्यावती, ऊषा देवी, देशराज, राजेश, माधव यादव, उमानाथ आदि मौजूद रहे।