फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बदल गए सियासत के मायने...

बदल गए सियासत के मायने...

Mon, 11 Feb 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बदल गए सियासत के मायने...
रायबरेली। समय के साथ सियासत के मायने भी बदल गये हैं। अब तक अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालने वाली प्रियंका वाड्रा ने यूपी में कांग्रेस की खोई प्रतिष्ठा वापस दिलाने के लिए लखनऊ में रोड शो किया। यह पहला अवसर है जब यूपी के दौरे पर आईं प्रियंका रायबरेली नहीं आ रहीं हैं। अब तक लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा प्रियंका ने चुनावी शंखनाद रायबरेली से ही किया था।
विज्ञापन



प्रियंका का रायबरेली आना वर्ष 1999 से ही शुरू हो गया था। लेकिन वर्ष 2004 में उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से अपनी मां सोनिया गांधी के चुनावी कमान अपने हाथ में ली। उन्हें यहां लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया। प्रियंका का जादू ही था कि वर्ष 2004 से लेकर अब तक हर लोकसभा चुनाव में अपनी मां सोनिया गांधी को भारी मतों से चुनाव जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन



यही नहीं विधानसभा चुनाव में भी प्रियंका ने अपनी अलग छाप छोड़ी और पार्टी को मजबूती प्रदान की। अब लोकसभा चुनाव 2019 की बिसात बिछने लगी है। लेकिन इस बार प्रियंका वाड्रा ने लखनऊ से चुनाव का बिगुल फूंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रियंका तीन दिन लखनऊ में रहेंगी लेकिन, रायबरेली नहीं आएंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला कहते हैं कि प्रियंका का फोकस यूपी में कांग्रेस को मजबूत करना है। जल्द ही वह अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली भी आएंगी।


लखनऊ से ही लेंगी फीडबैक
प्रियंका वाड्रा को भले ही यूपी की कमान दे दी गई हो, लेकिन उनकी नजर सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पर भी है। लखनऊ से ही प्रियंका संगठन का पूरा फीड बैक ले रही हैं। मंगलवार को उन्होंने रायबरेली के कुछ पदाधिकारियों को लखनऊ बुलाया है जिनसे वह संगठन के कामकाज के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि हम लोग मंगलवार को लखनऊ जाएंगे।



इनसेट
करीब दस हजार कांग्रेसियों ने रोड शो में लिया हिस्सा
प्रियंका वाड्रा लखनऊ में रोड शो कर रहीं थीं लेकिन, इसको लेकर रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। करीब दस हजार लोगों ने लखनऊ पहुंचकर रोड शो में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed