फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो सौ मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े अयान और उर्मिला

दो सौ मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े अयान और उर्मिला

Tue, 23 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो सौ मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े अयान और उर्मिला
रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद की नगर क्षेत्र की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन सोमवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में किया गया। इसमें नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) अनुराधा मौर्य ने सभी से खेल भावना से भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बालकों की 200 मीटर दौड़ में किला के अयान प्रथम, चक अहमदपुर के हर्षित सोनकर द्वितीय, रायपुर के अंकित तृतीय, बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में चक अहमदपुर की उर्मिला प्रथम, रायपुर की ललिता द्वितीय, बालापुर की रचना तृतीय, बालिकाओं की 600 मीटर दौड़ में पुलिस लाइन की राधा प्रथम, रायपुर की मोनी द्वितीय, सत्य नगर की रेशमा तृतीय रहीं।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों के बालकों की 400 मीटर दौड़ में खतराना के अयान ने पहला, किला के अरुण ने दूसरा, खतराना के सुहैल ने तीसरा, 200 मीटर दौड़ में प्रकाश नगर के जन्मेजय ने पहला, पीएसी के नीरज ने दूसरा, किला के अमन ने तीसरा, बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में पुलिस लाइन की सोनी ने पहला, खतराना की रेशमा ने दूसरा, पुलिस लाइन की सपना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 400 मीटर दौड़ में किला की चांदनी ने पहला, खतराना की रेशमा ने दूसरा, खतराना की मुस्कान ने तीसरा स्थान बनाया। इस मौके पर पंकज द्विवेदी, शोएब हसन, श्याम नारायण द्विवेदी, दीपशिखा, प्रियंका त्रिपाठी आदि उपस्थित रहीं।


फर्राटा दौड़ में पिंटू, रोहित सबसे आगे
डीह (रायबरेली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर में सोमवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र के सभी प्राइमरी स्कूल और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की 100 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बछवल खुर्द के छात्र पिंटू ने प्रथम, 200 मीटर दौड़ मे बेतौरा के सुजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालयों की 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर के रोहित को प्रथम, 200 मीटर दौड़ में सादीपुर कोटवा के छात्र हिमांशु को प्रथम स्थान मिला। कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेकारी और बछवलखुर्द ने बाजी मारी। बीईओ ने कहा कि खेलकूद के आयोजन से छात्र-छात्राओ को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक समन्वयक रंजीत कुमार ने किया। निर्णायक महेश नरायण पांडेय, अखिलेश, समर बहादुर रहे। इस मौके पर हरिकेश मिश्रा, अतुल मिश्रा, सुनील मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed