{"_id":"59da61504f1c1b86698b4bc7","slug":"11507483984-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिवारीजनों व उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिवारीजनों व उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों के परिवारीजनों व उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र के भीतरगांव स्थित मां आनंदी देवी परिसर में रविवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हुआ। युवा जागृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीदों के परिवारीजनों के साथ ही कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कवियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश सिंह ने सरेनी के छिवलहा निवासी शहीद अजीत सिंह के पिता अर्जुन सिंह, शहीद बृज किशोर शर्मा की पत्नी अशोक कुमारी को अमर शहीद राव राम बक्स सिंह सम्मान से सम्मानित किया।
इसके अलावा न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शशिकांत शर्मा को मदन मोहन मालवीय सम्मान, जनपद इंटर कॉलेज हरचंदपुर के पूर्व प्रधानाचार्य त्रिभुवन बहादुर सिंह को सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान, पूर्व आयुक्त ग्राम्य विकास विनोद सिंह गौर को आचार्य महावीर प्रसाद सम्मान, कवि अशोक पांडेय अनहद को रामधारी सिंह दिनकर सम्मान, कवि मनुव्रत बाजपेयी को राणा बेनी माधव सम्मान, पूर्व विभागाध्यक्ष बैसवारा महाविद्यालय महादेव सिंह को पर्यावरण संरक्षण विद् सुंदरलाल बहुगुणा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक सतर्कता प्रतिष्ठान लखनऊ अखिलेश निगम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में कवियों ने कवितापाठ करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।