{"_id":"59beca704f1c1b1d688b52b4","slug":"11505675888-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल एरिया थाना क्षेत्र के खोर के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल एरिया थाना क्षेत्र के खोर के पास हादसा
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरिया फैक्ट्री की भट्ठी में धमाका, पांच श्रमिक झुलसे
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक सरिया फैक्ट्री की भट्ठी में अचानक तेज धमाका हो गया। चिंगारी के साथ निकले लोहे के दानों की चपेट में आकर वहां काम कर रहे पांच श्रमिक झुलस गए। इसमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टंकी का बॉयलर फटने से हादसा हुआ, लेकिन फैक्ट्री मालिक ने इससे इंकार किया है। अचानक हुए हादसे से काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। एसओ ने पहुंचकर घटना की जांच की।
जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर खोर गांव में सरिया फैक्ट्री है। जिसमें काफी संख्या में श्रमिक कार्य करते हैं। बताते हैं कि रविवार सुबह श्रमिक फैक्ट्री के अंदर स्थित भट्ठी में लोहा गला रहे थे। इसी दौरान भट्ठी में जोरदार धमाका हुआ, जिससे चिंगारी के साथ आग से लाल लोहे के दाने भट्टी से बाहर आ गए। इससे पास में कार्य कर रहे पांच श्रमिक झुलस गए, जबकि बाकी श्रमिकों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस के साथ फैक्ट्री मालिक भी पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक हादसे में श्रमिक रामेश्वर निवासी फैजाबाद, अनिल कुमार निवासी बिहार, प्रदीप कुमार निवासी हरदोई, राजू यादव निवासी कानपुर देहात, विपिन त्रिपाठी निवासी खोर घायल हुए। श्रमिकों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। विपिन त्रिपाठी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। मिल एरिया थाने के कार्यवाहक थानेदार मुकेश बाबू का कहना है कि सरिया फैक्ट्र्री के अंदर चिंगारी की वजह से श्रमिक झुलसे थे। एक श्रमिक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भट्ठी में गीला लोहा डालने से हुई घटना
फैक्ट्री मालिक सुक्खूचांदवानी का कहना है कि भट्ठी में लोहा गलाया जाता है। जिस समय घटना हुई, उस समय भट्ठी में लोहा गलाया जा रहा था। उनका कहना है कि कोई गीला लोहा भट्टी में डाला गया तो तेज धमाका हो गया, जिससे पास में काम कर रहे पांच श्रमिक झुलस गए है। इसमें एक श्रमिक गंभीर है, जिसे लखनऊ भेजा गया है। बाकी की हालत ठीक है। सभी श्रमिकों का दवा कराई जा रही है।