{"_id":"59bc15c04f1c1b38688b4b92","slug":"11505498560-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पटरी पर मिला किसान का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पटरी पर मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर पटरी पर मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को नहर पटरी पर एक किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी मौत कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इलाकाई लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। खरगपुर कुर्मियाना गांव के पास नहर की पटरी पर 32 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान पतान उर्फ राम प्रताप निवासी मदुरी के रूप में हुई। इसके बाद उसे शव को सीएचसी लाया गया। यहां पर पंचनामा भरा गया। सीएचसी पहुंची मृतक की पत्नी मालती देवी ने बताया कि दो दिन पूर्व मृतक अपने ननिहाल हींगामऊ आया था और सुबह दवा लेने के नाम पर वह घर से निकला था। पत्नी मालती देवी लगभग एक साल से अपने मायका डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर मजरे रायपुर पत्ता हवेली गांव में रह रही है। पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। ग्रामीण हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत की वजह सामने आएगी।