{"_id":"599c7ff44f1c1b61038b47e7","slug":"11503428596-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुबख्शगंज क्षेत्र के देदौर गांव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुबख्शगंज क्षेत्र के देदौर गांव का मामला
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलाखों के पीछे पहुंचे तीन आरोपी, अन्य की तलाश
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव में हुए बवाल के मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। बवाल के बाद पुलिस की सख्ती से आरोपी गांव छोड़कर अन्य स्थानों पर चले गए हैं। पुलिस जल्द फरार आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव में रविवार रात बवाल हो गया था। मवेशी चोर समझकर ग्रामीणों ने दो पशु व्यापारियों को दबोच कर उनकी पिटाई कर दी थी। यूपी 100 पुलिस के दरोगा के साथ हाथापाई कर यूपी 100 पुलिस की गाड़ी और गुरुबख्शगंज थाने की जीप पर पथराव कर दिया। इससे गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में यूपी 100 पुलिस के दरोगा और पशु व्यापारी की तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसओ विनोद सिंह ने बताया कि इस मामले में दो एफआईआर लिखी गई हैं। एक एफआईआर पशु व्यापारी दीन मोहम्मद ने लिखाई है। उसने देदौर गांव के गोल्डी, गोविंद, रामजी, लाल, दीपक, खिस्सू, रामलखन, आनंद, जागेश्वर, कल्लू को नामजद किया है। वहीं दूसरी एफआईआर यूपी 100 पुलिस में तैनात दरोगा सुरेशचंद्र ने लिखाई है। इसमें दरोगा ने गोल्डी, रामजी, लाल, गोविंद, दीपक, खिस्सू, रामलखन, अशोक कुमार, मान उर्फ हिमांशू, आनंद, कल्लू और 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कुल 61 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। एसओ विनोद सिंह ने बताया कि बवाल के मामले में रामखेलावन, हिमांशु और आनंद को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बवाल के बाद अब गांव का माहौल शांत है।