फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   यहां तो टूट रही जाति-धर्म की दीवारें

यहां तो टूट रही जाति-धर्म की दीवारें

Sun, 13 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
यहां तो टूट रही जाति-धर्म की दीवारें
झांकी सजाने में जुटे मुस्लिम कारीगर
विज्ञापन

रायबरेली। मजहब के नाम पर भले ही राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं, लेकिन यहां पर जाति-धर्म की दीवारें टूट गई हैं। न सिर्फ झांकी सजाने में दिन-रात एक किए हुए हैं, बल्कि मंदिरों की रंगाई-पुताई का कार्य कर रहे हैं। जन्माष्टमी को लेकर कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जहां मुस्लिम कारीगर झांकियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। पूछने पर कहते हैं कि हमारे लिए तो भाईचारा बना रहे, यही ऊपर वाले से दुआ करते हैं। खास बात ये है कि ये मुस्लिम कारीगर काफी समय से झांकियां सजाने का कार्य करते हैं। कहते हैं कि इसके लिए वह कोई रुपया भी नहीं लेते हैं। हर साल यही कार्य करते हैं।
शहर केे बस स्टेशन पर जन्माष्टमी पर सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है। रायबरेली डिपो में तैनात लिपिक जफर 1996 से जन्माष्टमी पर झांकियां सजाने का कार्य कर रहे हैं। जफर के दिशा-निर्देशन में न सिर्फ झांकियां सजती हैं, बल्कि पूरा कार्यक्रम होता है। कहते हैं कि हम लोग एक हैं। हर किसी के त्योहार में सहयोग करना चाहिए। अरसे से झांकी सजाने और मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य कर रहे हैं। छोटी बाजार में राजमणि झांकी सजाने का कार्य कर रहे हैं। कहते हैं कि मुस्लिम कारीगरों के साथ मिलकर झांकी सजा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के विकास नगर में हर साल बड़ी धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाती है। मोहल्ले के ही रहने वाले मो. फहीम, नासिर खान झांकी सजाने का कार्य करते हैं। कहते हैं कि हम सब मिलकर हर साल जन्माष्टमी मानते हैं। 1994 से झांकी सजाने का कार्य लगातार कर रहे हैं। साथ ही जन्माष्टमी की देखरेख की व्यवस्था भी इन्हीं के कंधों पर होती है। इन सभी लोगों का कहना है कि हिंदू-मुस्लिम में फर्क नहीं समझना है। हमें एक दूसरे के पर्व पर शामिल होकर भाईचारा कायम करना चाहिए। जन्माष्टमी पर हम लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं और इसे मनाते भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकियां
रामा कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल इंदिरा नगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, माखन चोरी एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव संबंधित नृत्य करके सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीकृष्ण के बारे में बच्चों को बताया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक जेपी त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, उमेश सिंह मौजूद रहे। राही ब्लॉक क्षेत्र के न्यू आदर्श स्कूल सुलखियापुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। निहाल त्रिवेदी, सुएश, सुप्रिया ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंधक शत्रोह्न यादव, विजय यादव मौजूद रहे।

एसजेएस स्कूल सलोन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। कक्षा दो के अर्जुन एवं कक्षा चार की भूमि ने नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 10 की छात्राओं बुतुल कंचन, शायमा, अनुष्का एवं सीरम ने मुरलीधर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नर्सरी और केजी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी राधा कृष्ण के आकर्षक पोशाकों में नजर आए। कक्षा चार की अंजलि एवं मुस्कान ने राधा कृष्ण की बाल लीला पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या नीलम सिंह, प्रबंधक अनुज सिंह मौजूद रहे। रतापुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी मनाई गई। बच्चों ने नृत्य व् नाटकों का मंचन किया। कृष्ण व राधा से सम्बंधित वस्त्रों की प्रतियोगिता भी रखी गई। लड़कों में विवान प्रथम व शिवम् द्वितीय तथा बालिकाओं में माही प्रथम व खुशी द्वितीय रही। बच्चों ने गीत प्रस्तुत करके सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य स्वाती सिंह ने कहा इस तरह के कार्यक्रम करने का मुख्य कारण यह है कि बच्चों के अंदर की झिझक को निकाला जा सके और बच्चे मंच पर आसानी से लोगों का सामना कर सके। इस मौके पर सुषमा, मनोरमा, सुनील, सुभाषिनी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed