{"_id":"61e9989b0dc6e51f611743bb","slug":"113-patients-won-the-battle-with-corona-raibaraily-news-lko6143358194","type":"story","status":"publish","title_hn":"113 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 83 लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
113 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 83 लोग पॉजिटिव
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गुरुवार को 113 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जनवरी में अब तक करीब आठ सौ लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 729 हो गई है। साथ ही 83 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर उनके घर पर कोरोना दवा की किट पहुंचाई गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि एम्स की चिकित्सक डॉ. प्रज्ञाश्री, सीएमओ कार्यालय के संजय श्रीवास्तव, सीएचसी सलोन की सुप्रिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
लालगंज क्षेत्र के नोखेराम पुरवा के दंपती संक्रमित मिले हैं। ऊंचाहार क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह और एनटीपीसी के एक कर्मचारी के दो बेटे व पत्नी सहित आठ लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को टीमों ने जिले भर में 3675 लोगों की कोरोना की जांच की। जिले में पहले से संक्रमित 113 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
नए मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घरों में पहुंचाई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 729 हो गई है।
रेलवे स्टेशन की टीम को आज भी नहीं मिली सुरक्षा व वाहन
रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच करने के लिए पहुंची टीम को निर्देश के बाद भी सुरक्षा और वाहन की व्यवस्था नहीं कराई गई।
एसपी मौर्या, अंकुर पटेल, धर्मेंद्र पाल, ज्ञानेश कुमार, नितेश कुमार की टीम गुरुवार को भी स्टेशन पर पहुंचकर 327 यात्रियों की कोरोना की जांच की।
जांच में स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस भी सहयोग नहीं किया। बताते हैं कि डीएम ने टीम के साथ सिपाही की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं, लेकिन गुरुवार को भी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।
जिले में गुरुवार को जिले में 113 संक्रमित स्वस्थ हो गए, जबकि 83 नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 729 हो गई है। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट उपलब्ध कराई गई है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ