{"_id":"5c670256bdec22083320487d","slug":"111550254678-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, तीन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के नवावां गांव में विवाहिता की झुलसकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में पिता ने मृतका के ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। अमेठी के एएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के नवावां गांव निवासी सुशील कुमार की शादी चार वर्ष पूर्व जायस कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरेरानी तारा मजरे सराय महेशा निवासी रामपाल की पुत्री शोभावती के साथ हुई थी। गुरुवार की रात दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतका के पिता रामपाल की तहरीर पर पति समेत सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पिता का कहना है कि ससुरालीजन आए दिन दहेज के लिए उसके साथ मारपीट व प्रताड़ित करते थे। घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने मातहतों को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।