{"_id":"5bc7805bbdec22174c7de438","slug":"111539801179-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शिक्षकों का वेतन रोका, एक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच शिक्षकों का वेतन रोका, एक सस्पेंड
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर। अमेठी जिले के विकास खंड सिंहपुर के परिषदीय विद्यालयों की निरीक्षण आख्या मिलने पर बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने तीन शिक्षकों के खिलाफ वेतन रोकने तथा दो शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की, जबकि एक शिक्षक को निलंबित कर दिया।
एमडीएम के जिला समन्वयक अरुण त्रिपाठी ने 27 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय गोधना, रामपुर पंवारा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खारा, गोयन, दांदूपुर का निरीक्षण किया था।
निरीक्षण आख्या पर बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय रामपुर पंवारा के प्रधानाध्यापक राजाराम यादव, प्राथमिक विद्यालय गोधना के प्रधानाध्यापक घनश्याम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दांदूपुर की प्रधानाध्यापक राम संवारी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय गोधना में सुल्तानपुर के बीएसए का नंबर दर्ज पाया गया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खारा के प्रधानाध्यापक राम औतार मौर्या एवं सहायक अध्यापक अश्विनी कुमार यादव का निरीक्षण तिथि के दिन का वेतन रोकने का आदेश बीएसए ने जारी किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोयन के सहायक अध्यापक लालजी कश्यप को निलंबित कर दिया है।