{"_id":"5a6a2a624f1c1b77268b653a","slug":"111516907106-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौटी सर्दी, ठंड से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौटी सर्दी, ठंड से ठिठुरे लोग
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौटी सर्दी, ठंड से ठिठुरे लोग
रायबरेली। जिले में सर्दी फिर लौट आई है। गुरुवार को कोहरे की धुंध छाई रही तो आसमान में बदली थी। हवा भी चली। इससे लोग ठंड से ठिठुर गए।
शाम को हल्की धूप निकली। दिनभर लोगों को कंपकंपी छूटी। सर्दी से बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूलों को जाना पड़ा। कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
इधर, मौसम साफ होने लगा था। मंगलवार की रात हल्की बूंदाबांदी से मौसम सर्द हो गया था। गुरुवार को तो मौसम और खराब हो गया।
सुबह कोहरे की धुंध छाई रही। कोहरा इस कदर था कि वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए। हवा चलने और आसमान में बदली छाने से बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। शाम को कुछ देर हल्की धूप निकली। इसके बाद फिर बदली छा गई। ठंड लौटने से लोगों को सर्दी से परेशान होना पड़ा।