फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हाईवे के किनारे बन रहा अवैध कांप्लेक्स सील

हाईवे के किनारे बन रहा अवैध कांप्लेक्स सील

Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के किनारे बन रहा अवैध कांप्लेक्स सील
हाईवे के किनारे बन रहा अवैध कांप्लेक्स सील
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे के किनारे शहर में अवैध रूप से निर्माणाधीन एक कांप्लेक्स को बुधवार को आरडीए के इंजीनियरों की टीम ने सील कर दिया। हालांकि कुछ लोगों ने टीम को भवन को सील करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन टीम भवन को सील करने पर अड़ गई और उसे सफलता भी मिली। सीलिंग के बाद भवन को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
डीएम व आरडीए के उपाध्यक्ष संजय कुमार खत्री ने लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से निर्माणाधीन कांप्लेक्स को सील करने के आदेश दिए थे। आरडीए के उपाध्यक्ष के मुताबिक ऊषा श्रीवास्तव पत्नी लालेंद्र श्रीवास्तव को नोटिस देकर जवाब देने के आदेश दिए गए थे, लेकिन जवाब न आने पर भवन को सील करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर बुधवार को अवर अभियंता पीसी श्रीवास्तव, सुनील त्यागी, रबीश अग्रवाल, धनेश कुमार आदि की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया। आरडीए के अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि कई बार बिल्डर को नोटिस दिया गया था। लेकिन बिल्डर ने काम बंद नहीं कराया। इस पर भवन को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed