{"_id":"5a284d244f1c1bee688c01f7","slug":"111512590628-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सीएचसी लॉडलों के टीकाकरण में फिसड्डी, अधीक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सीएचसी लॉडलों के टीकाकरण में फिसड्डी, अधीक्षकों को नोटिस
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण में फिसड्डी 5 सीएचसी अधीक्षकों को नोटिस
रायबरेली। जिले में ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों के अधीक्षक मासूमों में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। पांच सीएचसी अधीक्षकों की प्रगति सबसे खराब मिलने पर सीएमओ ने कारण बताओ नोटिस देकर वेतन रोकने की चेतावनी दी है। सरेनी में लक्ष्य के सापेक्ष सबसे कम 35.70 प्रतिशत टीकाकरण ही लक्ष्य पूरा किया गया।
मासूमों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण हो रहा है। समय से शत प्रतिशत बच्चों में टीके लगाने के आदेश हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालोें में टीकाकरण के नाम पर खानापूरी की जा रही है। सीएमओ ने टीकाकरण की समीक्षा की तो पांच सीएचसी की प्रगति सबसे खराब मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने सरेनी के अधीक्षक डॉ. अमल कुमार, खीरों अधीक्षक डॉ. भावेश सिंह, अमावां अधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार, ऊंचाहार अधीक्षक डॉ. आरबी सिंह और लालगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनवारूल को नोटिस देकर तत्काल प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर दिसंबर का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खराब प्रगति वाले पांच सीएचसी अधीक्षकाें को नोटिस दिया गया है। दिसंबर में शत प्रतिशत प्रगति न मिलने पर वेतन रोकने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. डीके सिंह, सीएमओ