फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बालक में रूपेश, तो बालिका वर्ग में संजना ने बाजी मारी

बालक में रूपेश, तो बालिका वर्ग में संजना ने बाजी मारी

Wed, 20 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बालक में रूपेश, तो बालिका वर्ग में संजना ने बाजी मारी
400 मीटर में संजना और रूपेश दौड़े सबसे तेज
विज्ञापन

रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही जूनियर बालक व बालिका वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में रूपेश प्रथम, मान बहादुर द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में सुभम पटेल प्रथम, मान बहादुर द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में अवनीश कुमार प्रथम, हरिकेश सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। डिस्कथ्रो में राजेश यादव प्रथम, प्रखर सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अंकित यादव प्रथम, करन मिश्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसी तरह बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में संजना सिंह प्रथम, खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में सब्या प्रथम, नीलम द्वितीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में कुमारी डॉली प्रथम, अराधना द्वितीय, डिस्कथ्रो में सरिता मौर्य प्रथम, भावना मिश्रा द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद में शिवांगी प्रथम, भूमिका द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर संतोष कुमार, मुन्ना लाल साहू, मानवेंद्र सिंह, एथलेटिक सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला, अमित पाल, रत्ना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed