{"_id":"599f1c584f1c1b53398b499e","slug":"111503599704-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी के रहने वाले जोड़े को भारत की मिट्टी से हुआ प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी के रहने वाले जोड़े को भारत की मिट्टी से हुआ प्यार
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात समंदर पार से आकर जर्मनी के जोड़े ने लिए सात फेरे
रायबरेली। जर्मनी के एक जोड़े को भारत की मिट्टी और संस्कृति ऐसी भाई कि 5 साल तक लिव-इन-रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने गुरुवार को अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। पंडित ने न सिर्फ मंत्रोच्चारण कर शादी कराई, बल्कि अगुवानी के दौरान बैंडबाजे की धुन पर लोग खूब थिरके भी। गांव के ही नहीं, बाहरी लोगों ने भी इस शादी में जोश के साथ हिस्सा लिया। दंपती का कहना है कि भारत के रीति रिवाज उन्हें बहुत पसंद हैं।
जर्मन जोड़े की शादी का गवाह रायबेरली जिले काअमावां गांव बना। डब्ल्यू लेंजर वल्फ ग्यांग (57) और एंड्रया वल्फ ग्यांग (44) करीब 05 साल लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे। भारत में सैर सपाटे के लिए पर्यटक के रूप में आए इस जोड़े की मुलाकात दिल्ली में मौर्या टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी चलाने वाले रायबरेली जिले के अमांवा निवासी रामकेवल से हुई। यह जोड़ा कई बार रायबरेली आकर रामकेवल के घर पर रुका। उन्हें यहां की मिट्टी और संस्कृति इस कदर भाई कि रामकेवल के घर पर ही शादी करने का फैसला ले लिया।
रामकेवल के घर पर गुरुवार की सुबह से ही शादी की तैयारियां शुरू हो गई। नाते-रिश्तेदारों, ग्रामीणों के अलावा बाहरी लोगों को न्यौता दिया गया था। भारतीय रीति रिवाज के तहत दूल्हा-दुल्हन को गया। शाम को बारात पहुंची तो बारातियों व दूल्हे का जोरदार स्वागत किया गया। द्वारपूजा के बाद जयमाल कार्यक्रम हुआ। पंडित ने मंत्रोच्चारण करके दोनों के सात फेरे कराए। इसी के साथ दोनों पति-पत्नी बन गए। यही नहीं जोडे़ ने भी शादी के इस मौके पर डांस करके सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
यहां की शादियों का तरीका पसंद
पत्नी एंड्रया वल्फ ग्यांग ने बताया कि मुझे यहां की शादियां करने का तरीका बहुत पसंद था। इसीलिए मैनें अपनी शादी कराने को रामकेवल से कहा। रामकेवल ने दूल्हा व दुल्हन का जोड़ा गिफ्ट किया है।
तीन बच्चे बने दोनों की शादी के गवाह
जर्मनी के रहने वाले इस जोड़े के तीन बच्चे भी हैं, जो गुरुवार को अपने माता-पिता की शादी के गवाह बने। बच्चे बारात में शामिल हुए और बकायदा माता-पिता का सपोर्ट भी किया। बेटों का नाम ओलीवा, डेविड और बेटी एल्विन है। बताया जाता है कि यह तीनों बच्चे पत्नी एंड्रया वल्फ ग्यांग के पहले पति के हैं।
15 साल की दोस्ती ने खिलाया गुल
रामकेवल की 15 सालों की दोस्ती का नतीजा रहा कि जोड़े ने उन्हीं के घर में सात फेरे लिए। रामकेवल मौर्य और उनके परिवार के लिए यह पल अहम रहा। रामकेवल की पत्नी किरन मौर्य का कहना है कि हमारे बच्चे अमन (17), आयुषी (11) भी बहुत खुश हैं। इतनी मस्ती तो हम लोगों ने अपने घर की शादी में नहीं की।