{"_id":"6a0a1b411f468dc26e0e3fc7","slug":"102-people-found-driving-under-the-influence-of-alcohol-raebareli-news-c-101-1-slko1031-158067-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शराब पीकर वाहन चलाते मिले 102 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शराब पीकर वाहन चलाते मिले 102 लोग
Mon, 18 May 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 18 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
18 हजार का वसूला जुर्माना
रायबरेली। सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 102 लोग शराब पीकर वाहन चलाते मिले। सभी को चेतावनी दी गई। साथ ही शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने दोबारा पकड़े जाने पर वाहनों को सीज करने और कार्रवाई करने की बात कही।
ट्रैफिक पुलिस के अलावा जिले के सभी थानों की ओर से रात में अभियान चलाया गया। एसपी रवि कुमार ने बताया कि अभियान के तहत 2367 संदिग्ध वाहनों और 3507 संदिग्ध लोगों की जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 520 वाहनों का चालानकिया गया। एसपी ने बताया कि ब्रेथ एनाइलजर की जांच में 102 लोग शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए। इन सभी से 18 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
एसपी का कहना है कि जागरूकता के जरिए हम सड़क हादसे से बच सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय नशा न करे।