फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   उड़नखटोले से दुल्हनिया लेने जाएगा पिपरी का सलमान

उड़नखटोले से दुल्हनिया लेने जाएगा पिपरी का सलमान

Mon, 11 Feb 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
उड़नखटोले से दुल्हनिया लेने जाएगा पिपरी का सलमान
इन्हौना (रायबरेली)। एक बेटे ने अपने पिता की ख्वाहिश पूरी करने के लिए दुल्हनिया को लाने के लिए हेलीकॉप्टर से जाने की योजना बनाई। 23 फरवरी को तिलोई तहसील क्षेत्र के अहमदाबाद पिपरी निवासी अब्दुल रऊफ के पुत्र सलमान की शादी जगदीशपुर के सिधियावां निवासी अख्तर की पुत्री नगमा के साथ होना तय है।
विज्ञापन



दिलचस्प शादी का मामला तिलोई तहसील के सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे जहान मजरे अहमदाबाद पिपरी गांव का है। छोटे से इस गांव के साधारण परिवार में जन्मे अब्दुल रऊफ ने दौलतमंद होने का सपना देखा और इसी सपने को साकार करने के लिए वे 1980 के दशक में दिल्ली जा पहुंचे, जहां उन्होंने काफी मशक्कत के बाद प्लास्टिक दाने की फैक्टरी डाली। देखते ही देखते उनकी मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन




अब्दुल रऊफ के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सलान ला की पढ़ाई पूरी कर प्रैक्टिस कर रहा हैं और छोटा बेटा अजमल स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। दुल्हन बनने वाली नगमा एमए तक पढ़ाई कर चुकी है। पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती है। इस शादी से सिर्फ लड़का पक्ष ही नहीं, बल्कि लड़की पक्ष भी काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव वाले भी इस बात से खुश हैं कि दूल्हा दुल्हन लेने के लिए हेलीकॉप्टर से आएगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सलमान के पिता की ख्वाहिश रही कि उसके बेटे की दुल्हनिया हेलीकॉप्टर से उतरे, जो 23 फरवरी को पूरा होगा।



इसके लिए प्रशासन ने भी मंजूरी दे दी है। शर्तों के मुताबिक दोनों स्थानों पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो गया है। एसडीएम तिलोई महेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed