फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गहमा गहमी के बीच उखाड़ा गया राइसमिल का मीटर

गहमा गहमी के बीच उखाड़ा गया राइसमिल का मीटर

Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गहमा गहमी के बीच उखाड़ा गया राइसमिल का मीटर
रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र के लोधवारी गांव में 50 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया होने पर एक राइस मिल का मीटर उखाड़कर कनेक्शन काटा गया।
विज्ञापन



बताते हैं कि ऊर्जा मंत्री का आदेश है कि 50 हजार रुपये से ज्यादा के बकायेदारों के अब कनेक्शन काटने के बजाय उनके मीटर उखाड़कर उनका कनेक्शन हमेशा के लिए विच्छेदित कर दिया जाए। अफरातफरी के बीच शुक्रवार को पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने यह कार्रवाई की।


वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन घनश्याम के निर्देश पर पावर कॉर्पोेरेशन की टीम लोधवारी गांव पहुंची। यहां के रहने वाली मायादेवी के नाम राइस मिल का कनेक्शन है, जबकि इसका संचालन मायादेवी के पति रामचंद्र करते हैं।
विज्ञापन



एसडीओ एसएन यादव, अवर अभियंता शंभूनाथ, टेस्ट डिवीजन के टीजी टू कर्मचारी राकेश बहादुर पोल से कनेक्शन काटने के मीटर उखाड़ने लगे। इसी को लेकर काफी देर तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीओ ने बताया कि कई बार उपभोक्ता से बिजली का बिल जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। एक सप्ताह के अंदर बकाया नहीं जमा किया तो विभाग से कनेक्शन विच्छेदित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed