फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दलित को रिवाल्वर की बट से पीटा, नगर

दलित को रिवाल्वर की बट से पीटा, नगर

Sat, 20 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
दलित को रिवाल्वर की बट से पीटा, नगर
रायबरेली/ऊंचाहार। एनटीपीसी में मेला देखने के बाद घर लौट रहे दलित की ऊंचाहार नगर में कुछ लोगों ने शुक्रवार रात पिटाई कर दी। आरोप है कि रिवॉल्वर की बट से मारा गया, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन



मामले में नगर पंचायत ऊंचाहार की अध्यक्ष शाहीन सुल्तान के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


ऊंचाहार के पूरे मनी मजरे खोजनपुर निवासी पप्पू सोनकर शुक्रवार को एनटीपीसी में मेला देखने गया था। रात करीब 10 बजे वह घर लौट रहा था।


रास्ते में नगर पंचायत कर्मी व अध्यक्ष शाहीन सुल्तान के पति फारुख, राजेंद्र सैनी व नागेंद्र ने उसे घेरकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी।
विज्ञापन



आरोप है कि राजेंद्र ने रिवॉल्वर की बट से उसे मारा, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं। पप्पू की तहरीर पर फारुख, राजेंद्र सैनी व नागेश सिंह के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, धमकाने व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंप ऑपरेटर ने पप्पू व लिपिक के खिलाफ दी तहरीर
एक तरफ से केस दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष से नगर पंचायत ऊंचाहार के पंप प्रथम के ऑपरेटर संजय कुमार ने भी कोतवाली में तहरीर देकर पप्पू सोनकर व नगर पंचायत के ही एक लिपिक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।


आरोप लगाया है कि तीनों लोग कार से आए और जबरन पंप में घुसकर मारपीट की। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।


पप्पू की तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट पर एससीएसटी एक्ट के तरह मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर सेे तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

धनंजय सिंह, कोतवाली प्रभारी ऊंचाहार


साजिशन मारपीट का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। रात में पंप ऑपरेटर ने फोन पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने की सूचना दी थी, जिस पर पति व अन्य लोगों को पंप पर भेजा गया था। ऑपरेटर ने कोतवाली में तहरीर दी है।
शाहीन सुल्तान, अध्यक्ष नगर पंचायत ऊंचाहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed