फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जेल की सुरक्षा में भारी चूक, शौचालय के रोशनदान में गमछे से फांसी पर लटका बंदी

जेल की सुरक्षा में भारी चूक, शौचालय के रोशनदान में गमछे से फांसी पर लटका बंदी

Mon, 15 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
जेल की सुरक्षा में भारी चूक, शौचालय के रोशनदान में गमछे से फांसी पर लटका बंदी
रायबरेली। जिला कारागार में रविवार को एक विचाराधीन बंदी का शव शौचालय में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। वह दहेज हत्या के मामले में बंद था।
विज्ञापन



बंदीरक्षकों ने शव को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद्र पांडेय ने जेल पहुंचकर जेल अधीक्षक पीके शुक्ला से घटना के बारे में जानकारी ली।


बंदी के फांसी लगाए जाने की अब तक कोई वजह सामने नहीं आई। जेल के अंदर बंदी के खुदकुशी कर लेने की घटना से अफसरों में हड़कंप मच गया।


बताते है कि बंदी का दाहिना हाथ पहले से ही कटा हुआ था। ऐसे में जेल प्रशासन की कहानी पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कोई एक हाथ से कैसे फांसी लगा सकता है।
विज्ञापन



खीरों थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी गुड्डू उर्फ भानु प्रताप रैदास पुत्र स्व. रामगुलाम दहेज हत्या के मामले में 17 जुलाई 2018 को जेल में बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुड्डू जेल की बैरक नंबर सात में बंद था। दोपहर करीब 12.15 बजे गुड्डू बैरक के बाहर बने शौचालय में गया था। कुछ देर बाद शौचालय के अंदर से नहीं निकला तो बंदीरक्षक मौके पर पहुंचे।


बंदीरक्षकों ने प्रसाधन का दरवाजा खोला तो उसका शव रोशनदान में गमछे से लटक रहा था। इसकी जानकारी जेल अधीक्षक को दी गई।


फौरन उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। बंदी के खुदकुशी की घटना ने जेल की सुरक्षा की चूक उजागर कर दी है।



इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज हरिसरन सिंह ने बताया कि बंदी का दाहिना हाथ पहले से कटा हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कोई एक हाथ से कैसे फांसी लगा सकता है। लेकिन घटना की कोई वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed