फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नौचंदी एक्सप्रेस आज न आएगी और न जाएगी

नौचंदी एक्सप्रेस आज न आएगी और न जाएगी

Sun, 09 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
नौचंदी एक्सप्रेस आज न आएगी और न जाएगी
रायबरेली। इलाहाबाद से मेरठ के बीच दौड़ने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 9 सितंबर (रविवार) को नहीं चलेगी। इसके दोनों फेरे निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन



इलाहाबाद में फाफामऊ और प्रयाग खंड में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यह फैसला लिया गया है। ट्रैफिक ब्लॉक के चलते आगे भी कई महत्वपूर्ण गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।


कानपुर और लखनऊ जाने वाली कई गाड़ियों को अलग-अलग तिथियों में निरस्त किया जाएगा या फिर बीच रास्ते से वापस कर दिया जाएगा।


नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन 9, 13, 19, 24, 30 सितंबर और 7 अक्तूबर को प्रभावित रहेगा। यानी कि मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ तक चलेगी।
विज्ञापन



जबकि इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली गाड़ी संख्या 14511 नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ से होगा। इसलिए तय तिथियों में नौचंदी एक्सप्रेस इस जिले के बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार स्टेशनों पर नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह चंडीगढ़ से इलाहाबाद के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14217 एवं 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस के दोनों फेरे 30 सितंबर को इस जिले के लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार स्टेशनों पर नहीं आएंगे, क्योंकि यह गाड़ी चंडीगढ़ से कानपुर तक ही दौड़ेगी।


कानपुर से इलाहाबाद के बीच गाड़ी का संचालन निरस्त रहेगा। गाड़ी संख्या 54253 एवं 54254 प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर भी 30 सितंबर को सिर्फ लखनऊ से प्रतापगढ़ तक दौड़ेगी। प्रतापगढ़ से इलाहाबाद के बीच यह गाड़ी कैंसिल रहेगी।


गाड़ी संख्या 14116 हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस 12 सितंबर को और गाड़ी संख्या 14115 इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस 11 सितंबर को निरस्त रहेगी।


इससे दोनों ही गाड़ियों का संचालन अगले दिनों यानी क्रमश: 13 सितंबर एवं 12 सितंबर को यहां नहीं आएंगी। प्रयाग से कानपुर के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14101 एवं 14102 फास्ट पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 54101 एवं 54102 पैसेंजर ट्रेन भी 30 सितंबर को निरस्त रहेगी।



यह गाड़ी इस जिले में ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज स्टेशनों से होकर गुजरती है। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि ट्रैफिक ब्लॉक के चलते गाड़ियों का कैंसिलेशन और डायवर्जन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed