फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शाहमऊ बाजार के लिए निकले किसान की गला रेतकर हत्या

शाहमऊ बाजार के लिए निकले किसान की गला रेतकर हत्या

Sun, 09 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
शाहमऊ बाजार के लिए निकले किसान की गला रेतकर हत्या
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह सड़क किनारे उसका शव मिलने पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



वह भाई की हत्या के केस में वादी था। सूचना पर अमेठी के एएसपी बीसी दुबे ने घटनास्थल का जायजा लिया है। इसी स्थान पर 10 साल पहले बड़े भाई की हत्या हुई थी।
विज्ञापन



मोहनगंज के नरायणपुर गांव निवासी मुकेश मिश्रा (38) पुत्र देवबक्श शुक्रवार को साइकिल से शाहमऊ बाजार गया था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा।


परिवार के लोगों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। इसी बीच शनिवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर सड़क के किनारे उसका शव पड़ा मिला।


सूचना पर मोहनगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मुकेश के गले में धारदार हथियार से कटे का निशान मिला है। अमेठी एएसपी ने भी मौके का जायजा लिया।


उधर, भतीजे प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर हत्या आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed