{"_id":"5a72089f4f1c1ba0268b78eb","slug":"101517422751-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर आग लगने से एक लाख का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर आग लगने से एक लाख का सामान जलकर राख
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के घर आग लगने से एक लाख का सामान जलकर राख
रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के डिडौली गांव में बुधवार को एक किसान के घर में आग लग गई। हादसे में करीब एक लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया।
वहीं एक मवेशी भी झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। उधर, सूचना पर यूपी-100 और दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
डिडौली गांव निवासी सुरेश पाल के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते आग से घर में रखा अनाज, कपड़े समेत एक लाख से ज्यादा का सामान राख हो गया।
दमकल टीम जब तक पहुंचे, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। घटना के दौरान एक गाय भी झुलस गई। तहसीलदार सौरभ शुक्ला का कहना है कि लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।