फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मेरे साहा मैं हरदर्शन सुख होवे...

मेरे साहा मैं हरदर्शन सुख होवे...

Fri, 15 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मेरे साहा मैं हरदर्शन सुख होवे...
मेरे साहा मैं हरदर्शन सुख होवे...
विज्ञापन

रायबरेली। गुरुनानक नगर स्थित गुरुदारा श्रीगुरु सिंह सभा में गुरुनानक देव का जोति ज्योति समाए पर्व शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। अमृत बेला से पाठ सुखमनी साहिब नितनेम के बाद अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। इसके बाद हजूरी रागी भाई अमरजीत सिंह व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलदीप सिंह ने शबद कीर्तन व कथा से गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला।
दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई साहिब ने आरे हरनाम सिंह ने शबद गायन कर संगत को निहाल कर दिया। उन्होंने मेरे साहा मैं हरदर्शन सुख होवे व मेरे सतगुरु मैं तुझ बिन अवरू न कोई...आदि शबद गायन कर संगत को भाव विभोर कर दिया। धार्मिक मंत्री सुरेंद्र सिंह मोंगा ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी कलियुग में परमेश्वर का अवतार थे। संत बाबाजी ने गुरुजी के जीवन पर विचार रखने के लिए कराई गई विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद लंगर में लोगों ने प्रसाद छका। अरदास व लंगर का आयोजन महेंद्र सिंह तनेजा हाल में किया गया। गोइंडवाल साहिब से आए संतबाबा गुरुचरन का अध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, महामंत्री हरजीत सिंह गांधी, पपिंदर सिंह सलूजा ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। इस मौके पर हरविंदर सिंह सलूजा, गुरुमेष सिंह सलूजा, कमलजीत सिंह मखीजा, पप्पू सिंह, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed