फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   100 bigha crops submerged due to overflowing of Naiya Nala

Raebareli News: नैय्या नाला उफनाने से 100 बीघे फसल डूबी

Thu, 21 Aug 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 21 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
100 bigha crops submerged due to overflowing of Naiya Nala
हलोर (रायबरेली)। मझिगवां गांव के पास से निकले नैय्या नाला के उफनाने से करीब 100 बीघे धान की फसल जलमग्न हो गई है। मझिगवां निवासी महेंद्र श्रीवास्तव, रानू मिश्र, सुशील श्रीवास्तव का कहना है कि नाले में जलकुंभी जमा होने से पानी खेतों में भर रहा है।
विज्ञापन


कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नाले की सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। तिवारीपुर, ढकिया, पड़रिया, जुड़ावगंज सहित करीब छह गांवों के किसानों की सौ बीघे फसल डूब गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण हरिश्चंद्र, पीयूष, उमेश आदि ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पत्राचार कर जल्द नाले काे साफ कराने की मांग की है।उप जिलाधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि नाला के ओवरफ्लो होने की सूचना मिली है। सिंचाई विभाग को पत्र भेजकर सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed