फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10 Trains are cancle

10 जोड़ी ट्रेनें निरस्त, चार गाडिय़ां डायवर्ट

Wed, 01 Sep 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
10 Trains are cancle
रायबरेली। रेल लाइन दोहरीकरण और रायबरेली यार्ड रिमाडलिंग के चलते ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। रायबरेली से होकर गुजरने वाली 10 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि चार ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

प्री-नॉन इंटरलाकिंग और नान-इंटरलाकिंग कार्य की वजह से यह फैसला लिया गया है। यह कार्य 13 सितंबर तक चलेगा और ट्रैफिक ब्लॉक लेने पड़ेंगे। काम पूरा होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट सकेगा।
विज्ञापन

रायबरेली स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इसी तरह लखनऊ-अमेठी के बीच बाकी रह गए रूपामऊ-रायबरेली-गंगागंज सेक्शन के रेल लाइन दोहरीकरण को भी पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे अंतिम रूप देने के लिए इस समय प्री-नान इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है, जिसके लिए 13 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक लेना पड़ रहा है। इस वजह से ट्रेनों का संचालन हो पाना मुमकिन नहीं है।
रेलवे ने रायबरेली से होकर गुजरने वाली 10 जोड़ी ट्रेनों का निरस्त कर दिया है। इनमें अर्चना एक्सप्रेस, कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनता मेल, लोकमान्य तिलक (टर्मिनल) प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस शामिल है। प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत तीन जोड़ी ट्रेनें पहले से निरस्त चल रही हैं, जिनके निरस्तीकरण की अवधि 13 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
दूसरी तरफ गाड़ी संख्या-02539 यशवंतपुर-लखनऊ और गाड़ी संख्या-02683 लखनऊ-यशवंतपुर को सुल्तानपुर से होकर चलाया जाएगा। दोनों दिशाओं से चलने वाली नीलांचल एक्सप्रेस भी रायबरेली के बजाए सुल्तानपुर से होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या-05127 मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 4, 5, 6, 8 एवं 10 सितंबर को 30 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से रायबरेली यार्ड के रिमॉडलिंग और गंगागंज-रायबरेली-रूपामऊ सेक्शन पर रेल मार्ग का दोहरीकरण के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नान इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

इसके लिए 13 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक्स लिए जाएंगे। इसीलिए रायबरेली से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। काम पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed