{"_id":"61a1200361aa20451603871f","slug":"10-thousand-people-forced-to-move-through-dilapidated-bridges-accident-can-happen-raibaraily-news-lko606228331","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पुलों से आने-जाने को मजबूर 10 हजार लोग, हो सकता हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पुलों से आने-जाने को मजबूर 10 हजार लोग, हो सकता हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में बने पुल कई सालों से जर्जर हैं। इन पुलों की हालत ऐसी है कि चार पहिया वाहन नहीं निकल पाते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अफसरों की अनदेखी से नाराज ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने एक दिसंबर को धरने पर बैठने की धमकी दी है।
विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। विधायक ने कहा है कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो धरना और प्रदर्शन आगे भी बढ़ सकता है।
डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकले डलमऊ पंप कैनाल के किलोमीटर संख्या चार और पांच के बीच दीनगंज संपर्क मार्ग पर पुल ध्वस्त हो गया है।
इसी तरह ग्राम ऊधनपुर में डलमऊ पंप कैनाल पर बना पुल पूरी तरह से जर्जर हो गया है। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के पूरे जैकी एवं नरायनपुर बन्ना के बीच में गंदा नाले पर पुल क्षतिग्रस्त है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सपा विधायक ने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मरम्मत न होने से पुल और ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन पर चलना जान जोखिम में डालना है। इन पुलों से प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोगों का आना जाना रहता है।
इसके बावजूद सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि कोई बीमार हो जाए तो गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती है। विधायक ने जिलाधिकारी, को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया है।