फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1.85 crore help to 371 deceased dependents during Corona period

कोरोना काल में 371 मृतक आश्रितों को मिली 1.85 करोड़ मदद

Thu, 30 Dec 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
1.85 crore help to 371 deceased dependents during Corona period
रायबरेली। जिले में अब तक कोरोना से जान गवां चुके 371 लोगों के आश्रितों को सरकार से 1.85 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिल गई। 22 लंबित मामलों में इसी माह 50-50 हजार रुपये की मदद मिल जाएगी।
विज्ञापन

करीब 100 लंबित आवेदनों का भुगतान बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा है। मामले में कलेक्ट्रेट स्थित मुख्य राजस्व लेखाधिकारी कार्यालय से शासन से 50 लाख रुपये की डिमांड की गई है। जल्द ही बजट मिलते ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मार्च 2020 से कोरोना का कहर शुरू हुआ था। पहली लहर में मौतें कम हुईं थीं, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने मौत के आंकड़े को 343 पर पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यह संख्या वह थी जो सरकारी आंकड़ों में उपलब्ध है। तमाम ऐसे भी लोग भी थे, जो जांच में कोरोना संक्रमित तो मिले, लेकिन उनकी मौतें घर पर ही हो गई थी।
कोरोना के चपेट में आने के बाद जान गंवाने वाले मृतकों के आश्रितों को सरकार ने 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।
कलेक्ट्रेट के मुख्य राजस्व लेखाधिकारी पवन श्रीवास्तव को आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए नामित किया गया था। सरकारी आंकड़ों में शामिल 343 मौतों में सभी ने आवेदन किया, जिसमें करीब 50 ऐसे मामले निकलकर आए, जिसमें भुगतान किया जाना संभव नहीं है।
इसमें से 271 मामलों में जिला प्रशासन ने 50-50 हजार रुपये का भुगतान मृतक आश्रितों को कर दिया है। 22 लंबित मामलों में इसी महीने भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की सूची से इतर करीब 200 आवेदन आर्थिक मदद के लिए किए गए। सभी ने कोरोना से मौत होने की पुष्टि करके प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए।
आवेदनपत्रों की जांच कराने के बाद 100 आवेदनों में 50 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है। शेष 100 आवेदन बजट के अभाव में लंबित हैं। हालांकि मृतक आश्रितों में भुगतान के लिए शासन से बजट मांगा गया है। जल्द ही बजट मिलने के बाद भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
अब तक 86.60 प्रतिशत लोगों को मिल चुकी कोरोना की पहली डोज
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में 20.11 लाख लोगों में टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 17.41 लाख लोगों में कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है।
लक्ष्य के सापेक्ष अब तक पहली डोज का 86.60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पहली डोज का टीका लगवाने वालों में 10.05 लाख लोगों को दूसरी डोज का भी टीका लग चुका है। धीरे-धीरे प्रगति शत प्रतिशत होने वाली है। जिला अस्पताल में टीका लगाने के लिए रोजाना कैंप लगाए जा रहे हैं।

कोरोना काल में जान गंवाने वालों के करीब 543 आश्रितों ने आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया। इसमें 50 आवेदनों में किन्हीं कारणों से भुगतान नहीं किया गया। अब तक 371 आवेदनों में भुगतान कर दिया गया है। 22 मामलों में भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। 100 आवेदनों में भुगतान के लिए शासन से बजट मांगा गया है।
पवन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व लेखाधिकारी, कलेक्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed