{"_id":"5f8742778ebc3e9be83add20","slug":"1-17-lakh-scam-in-mnrega-order-for-recovery-from-pradhan-and-secretary-raibaraily-news-lko545282941","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में 1.17 लाख का घपला, प्रधान व सचिव से वसूली के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में 1.17 लाख का घपला, प्रधान व सचिव से वसूली के आदेश
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुद ब्लॉक के जोहवा हिसार ग्राम पंचायत में मनरेगा के काम में 1.17 लाख रुपये के दुरुपयोग का मामला जांच में पकड़ में आया है। दो सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने ग्राम प्रधान और सचिव से आधी-आधी धनराशि की वसूली के आदेश दिए गए हैं। समय से धनराशि जमा न करने पर 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूलने के भी आदेश दिए गए हैं।
डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के जोहवा हिसार गांव के रहने वाले राम भजन आदि लोगों ने डीएम से शिकायत करके ग्राम पंचायत में मनरेगा से कराए गए कार्यों में मनमानी करने का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर दो सदस्यीय टीम ने जांच की तो मनमानी उजागर हो गई। जांच में पाया गया कि मनरेगा के एक कार्य में 13 श्रमिकों को मनमाने तरीके से 1,17,427 रुपये का भुगतान करके धन का दुरुपयोग किया गया है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद ग्राम पंचायत जोहवा हिसार के सचिव जुगेश कुमार शुक्ला से 58712 रुपये और प्रधान सुरेंद्र से 58712 वसूलने के आदेश दिए गए हैं। तय समय में धनराशि जमा न करने पर तहसील के माध्यम से 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली कराई जाएगी। हरचंदपुर ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत बरगदहा स्थित परिषदीय स्कूल के बाउंड्रीवाल के निर्माण में मनमानी पकड़ में आयी है।
विज्ञापन
मनरेगा से कराए गए कार्य की प्राविधिक सहायक की जांच में 7753 की मनमानी पकड़ में आने के बाद वसूली के आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त मनरेगा पवन कुमार सिंह ने बताया कि सचिव योगेश कुमार, तकनीकी सहायक रामचंद्र और प्रधान कौशलेंद्र प्रताप से वसूली के आदेश दिए गए हैं। प्रत्येक से 2548 रुपये की वसूली की जाएगी।