फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   process of making a naga saint

जानिए, साधुओं के नागा बनने की प्रक्रिया

Mon, 21 Jan 2013 08:18 AM IST
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो Updated Mon, 21 Jan 2013 08:18 AM IST
विज्ञापन
process of making a naga saint

नागा बनाने की शैव अखाड़ों की तैयारियों से इतर पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन ने पहल करते हुए रविवार को 28 साधुओं को निर्वाण नागा बनाया। सनातन परंपरा की रक्षा और उसे आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अखाड़े में जुटे युवा साधुओं को परंपरानुसार निर्वाण दीक्षा दिलाई गई।

विज्ञापन


‘तंगतोड़ा संस्कार’ के बाद अखाड़े की धर्मध्वजा के नीचे अरदास के बाद उन्हें अखाड़े की सेवा का संकल्प दिलाया गया। नए निर्वाण नागा बसंत पंचमी तक अलग धूना में तपस्या में लीन रहेंगे। यही नागा मौनी अमावस्या के शाही स्नान में शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन


दीक्षा से पहले लगाई 108 डुबकी
दीक्षा संस्कार में सोलह से पच्चीस वर्ष आयु वर्ग के युवा साधु शामिल थे। दीक्षा के तहत श्रीमहंत महेश्वर दास की देख रेख में शनिवार की रात गंगा तट पर उन्होंने 108 डुबकी लगाई। अखाड़े के आराध्य गोला साहिब और आचार्य श्रीचंद्र के पूजन अर्चन के बाद उन्होंने आजीवन धर्म की सेवा का संस्कार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष देखरेख में रहेंगे निर्वाण
नए बने निर्वाण नागाओं को अब बसंत पंचमी तक विशेष प्रशिक्षण में रखा जाएगा। इसके तहत घी और दूध सहित अन्य विशिष्ट आहार देने के साथ उनका विशेष ख्याल रखा जाएगा। अखाड़े के मुखिया महंत दुर्गादास के मुताबिक वैराग्य की पहली परीक्षा पास करने के बाद इन नागाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अखाड़े में विभिन्न पदों पर तैनात किया जाएगा।


आसान नही निर्वाण की राह
निर्वाण नागा बनने की राह आसान नहीं है लेकिन ये निर्वाण नागा बिना कपड़ों के नहीं बल्कि कौपीन या अंगोछा बांधकर काले कपड़ों में रहते हैं। दीक्षा लेने की इच्छा के बाद गुरु की ओर से कठिन परीक्षा भी ली जाती है। निर्वाण बनने वाला नागा गुरुओं के आश्रमों के माध्यम से ही संस्कार के लिए पहुंचते हैं। कई वर्षों तक उनके व्यवहार और आचरण का आकलन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed