{"_id":"5ef8b4578ebc3e42b82f39b8","slug":"prayagraj-news-hanged-for-failing-in-high-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Sun, 28 Jun 2020 08:46 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Jun 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी
- फोटो : Youtube
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कटहुला गांव में एक छात्रा ने हाईस्कूल में फेल होने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह छात्रा का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कटहुला गांव निवासी असलम की बेटी आरसिया (15) स्थानीय एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी।
विज्ञापन
शनिवार को यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित हुआ तो आरसिया फेल हो गई। इसे लेकर वह काफी दुखी थी। घरवालों के मुताबिक शनिवार शाम उसने खाना भी ठीक से नहीं खाया और अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार सुबह काफी देर तक आरसिया कमरे से बाहर नहीं आई तो घरवालों को शंका हुई। परिजन कमरे में गए तो आरसिया का शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का कहना था कि आरसिया बहुत अच्छे नंबर से पास होने की उम्मीद लगाए थी। परीक्षा की तैयारी के लिए उसने काफी मेहनत भी कर रखी थी। पर, परिणाम निराशाजनक रहा। परिजनों ने दोपहर बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन