{"_id":"66281fda74ae9f55f50a8034","slug":"zaids-area-expanded-maize-cultivation-in-709-hectares-pratapgarh-news-c-3-ald1006-362056-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जायद का बढ़ा दायरा, 709 हेक्टेयर में मक्का की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जायद का बढ़ा दायरा, 709 हेक्टेयर में मक्का की खेती
Wed, 24 Apr 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
जायद का बढ़ा दायरा, 709 हेक्टेयर में मक्का की खेती
-- मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए हुई पहल, उड़द, मूंग का भी बढ़ गया रकबा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष मक्का की खेती का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब तक जायद की फसलों का आकार सिकुड़ा हुआ था, जिसमें बढ़ोतरी की गई है।
कृषि विभाग की ओर से किसानों के प्रोत्साहन का ही परिणाम रहा कि उड़द और मूंग का भी रकबा बढ़ गया। अब जायद की फसलों का एरिया बढ़कर 17,425 हेक्टेयर हो गया है, जबकि बीते वर्ष यह आकंड़ा 13,889 हेक्टेयर ही था। जायद की फसलों में जिले में प्रमुख रूप से मूंग, उड़द, मक्का, सूरजमुखी की खेती होती है। जायद की फसलों को बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को मुफ्त बीज देने की पहल की। अब किसान 709 हेक्टेयर में मक्का की खेती कर रहे हैं। .........
इनसेट-- - जायद में उगाई जाने वाली फसलों का विवरण
फसल का नाम वर्ष 2023 वर्ष 2024
मक्का 79 709
उड़द 2145 9469
मूंग 1862 8412
सावां 23 98
सूरजमुखी 123 737
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
क्या कहते हैं किसान-- -- -- -- -- -
जिले के किसान अब तक जायद की फसल कम उगाते थे, इसकी वजह यह होती थी कि किसानों के लिए फसलों की सुरक्षा मुश्किल थी। मगर अब छुट्टा जानवरों से फसलों का बचाव किया जाएगा। इससे मक्का और मूंग की खेती से किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा।
अशोक दुबे, जामताली
--
मक्का की खेती कम पानी में होती है, इसलिए किसान मक्का की खेती करने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। अब तक किसान मक्का की खेती करने से कतराते थे, मगर नई प्रजाति का बीज आने से किसान उत्साहित हैं। आत्माराम पाल, गड़वारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष मक्का की खेती का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब तक जायद की फसलों का आकार सिकुड़ा हुआ था, जिसमें बढ़ोतरी की गई है।
कृषि विभाग की ओर से किसानों के प्रोत्साहन का ही परिणाम रहा कि उड़द और मूंग का भी रकबा बढ़ गया। अब जायद की फसलों का एरिया बढ़कर 17,425 हेक्टेयर हो गया है, जबकि बीते वर्ष यह आकंड़ा 13,889 हेक्टेयर ही था। जायद की फसलों में जिले में प्रमुख रूप से मूंग, उड़द, मक्का, सूरजमुखी की खेती होती है। जायद की फसलों को बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को मुफ्त बीज देने की पहल की। अब किसान 709 हेक्टेयर में मक्का की खेती कर रहे हैं। .........
विज्ञापन
इनसेट
फसल का नाम वर्ष 2023 वर्ष 2024
मक्का 79 709
उड़द 2145 9469
मूंग 1862 8412
सावां 23 98
सूरजमुखी 123 737
विज्ञापन
क्या कहते हैं किसान