{"_id":"64d8fae59ce88b33120c7d24","slug":"youth-who-went-for-haircut-was-beaten-accused-of-snatching-cash-chain-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-198707-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाल कटाने गए युवक को पीटा, नगदी-चेन छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाल कटाने गए युवक को पीटा, नगदी-चेन छीनने का आरोप
Sun, 13 Aug 2023 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 13 Aug 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा। क्षेत्र के ढांढर गांव निवासी अनुज प्रताप सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह रविवार को बाल काटने के लिए आमापुर बाजार गया था। जहां बाइक सवार युवकों ने उसे पीटा। आरोप है कि युवक रुपये व सोने की जंजीर भी छीन ले गए। थानाध्यक्ष संजय पांडे का कहना है कि बाल कटाने के लिए नंबर के विवाद में मारपीट की घटना हुई है। लूट का आरोप झूठा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन