फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth shot at farmhouse, condition critical

फार्म हाउस पर युवक को मारी गोली, गंभीर

Wed, 23 Jun 2021 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth shot at farmhouse, condition critical
नगर कोतवाली के अबनपुर में बदमाशों की गोली से घायल युवक राहुल सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली के अबनपुर स्थित एक फार्महाउस में मंगलवार देर रात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कालेज ले आए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अबनपुर निवासी राहुल सिंह (32) का गांव के बाहर फार्महाउस है। मंगलवार रात दस बजे बड़े भाई रज्जन सिंह के साथ वह फार्महाउस पर गया था। कुछ देर बाद दोनों भाई घर लौट आए। बताते हैं कि आधी रात को फार्महाउस पर दो-तीन बदमाश पहुंच गए। उन्हें देखकर फार्महाउस की रखवाली कर रहा शेरबहादुर निवासी पठान का पुरवा शोर मचाने लगा। इस पर बदमाश ईंट-पत्थर मारते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

शेरबहादुर ने फोनकर इसकी सूचना राहुल को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद राहुल अपने भाई रज्जन सिंह के साथ फार्महाउस पर पहुंचा। वह शेरबहादुर से जानकारी लेने लगा। तभी अचानक झाड़ी में छिपे बदमाश ने राहुल पर फायर झोंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज
फार्महाउस पर युवक को गोली मारने की सूचना मिलने के चार घंटे बाद चौकी इंचार्ज हमराहियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी घटना को लेकर वह सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे। चर्चा है कि राहुल को संदिग्ध दशा में गोली लगी है। युवक संदिग्ध दशा में गोली लगने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सुरेंद्र द्विवेदी, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed