{"_id":"5f18906c8ebc3e9fef426593","slug":"youth-preferred-in-congress-s-35-member-executive-pratapgarh-news-ald2817124122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की 35 सदस्यीय कमेटी में दो महिलाएं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की 35 सदस्यीय कमेटी में दो महिलाएं शामिल
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने आठ माह के इंतजार के बाद 35 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में बुजुर्गों पर युवाओं तरजीह दी गई है। डा. प्रशांतदेव, विजयशंकर त्रिपाठी, सुरेश मिश्रा का कद बढ़ा है। पिछली कार्यकारिणी में इन लोगों को जिला सचिव बनाया गया था।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, विमल सिंह, उज्जवल शुक्ल, रामजियावन वर्मा, संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रशांत सिंह और हरिश्चंद्र सरोज को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
डा.विजय कुमार सिंह, सलीमउल्ला राइन, रामलौट यादव, सोनिया गुप्ता को उपाध्यक्ष, 23 सदस्यीय जिला सचिव पद पर अरविंद कुमार तिवारी, विपिन सिंह, दिलीप कुमार गौतम, अब्दुल लतीफ, अमरावती गौतम, राहुल कुमार गौतम, सुरेश कुमार मिश्र, अखिलेश वर्मा, रामयज्ञ चौरसिया, रामकृपाल पासी, राजेंद्र कुमार वर्मा, संतोश शर्मा, बदलूराम पटेल, योगेश कुमार यादव, अनीस अहमद, राम विशाल सरोज, सूर्य प्रकाश शुक्ल, विजय गौतम, राजेश कुमार यादव,धर्मराज पटेल, अवधेश पटेल,राकेश चतुर्वेदी, अशोक सिंह का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने नवीन कार्यकारिणी पर संतोष प्रकट करते हुए कहा है कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी। इधर, पीसीसी सदस्य रोहित शुक्ला ने कार्यकारिणी में युवाओं को स्थान मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रियंका गांधी की यह सोच ही पार्टी को मंजिल तक पहुंचाएगी।
पत्रकार की हत्या पर प्रमोद ने जताया दु:ख, परिजनों को एक करोड़ देने की मांग
गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की नृशंस हत्या पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और दोनों पुत्रियों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या की गई, उससे स्पष्ट है कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई। उन्होंने कहा है कि पत्रकार का दोष सिर्फ इतना है कि उन्होंने अपनी भांजी के साथ छेड़खानी करने वाले दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तिवारी ने कहा कि इस घटना ने योगी सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि सूबे में जंगलराज कायम है। आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।