{"_id":"6adb9a6a284f9c2dac032a64","slug":"a-one-kilometer-long-traffic-jam-formed-on-the-highway-due-to-a-broken-down-truck-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-180768-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रक खराब होने से हाईवे पर लगा एक किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रक खराब होने से हाईवे पर लगा एक किमी लंबा जाम
विज्ञापन
प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग पर सोनावां के समीप खड़े ट्रक। संवाद
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित चिलबिला हनुमान मंदिर के पास ट्रक खराब होने से मार्ग पर एक किमी तक लंबा जाम लग गया। हनुमान मंदिर से पॉलिटेक्निक कॉलेज तक कई ट्रक कतार में खड़े रहे। डग्गामार पर सवार लोगों ने पैदल ही सफर तय किया।
दरअसल, चिलबिला हनुमान मंदिर के पास अमेठी से होते हुए खाली ट्रक अयोध्या की तरफ जा रहा था। मंदिर पहुंचते ही ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। ट्रक प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से जुड़े अमेठी लिंक मार्ग की मुख्य सड़क पर ही ट्रक खड़ा हो गया।
ट्रक के पीछे भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्री पैदल शहर पहुंचे। एंबुलेंस के साथ अधिकारियों के वाहन भी जाम में घंटों फंसे रहे। सुबह 10 से दोपहर ढाई बजे तक जाम की स्थित रही। मरम्मत होने के बाद ट्रक को रवाना किया गया। साढ़े चार घंटे तक पुलिस कर्मी एक लेन से वाहनों को गुजारने की जद्दोजहद में जुटे रहे। ट्रक के रवाना होने के बाद आवागमन का आवागमन सुलभ हुआ।