फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth participating in Tazia procession dies of electrocution

Pratapgarh News: ताजिया के जुलूस में शामिल युवक की करंट से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Youth participating in Tazia procession dies of electrocution
करंट की चपेट में आने से ताजिया के जुलूस में शामिल एक युवक की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर गांव के मुहर्रम का ताजिया उठकर पुराने बाबूगंज के लिए रवाना हुआ। ताजियादार मोबीन के साथ गांव के युवक मातम करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बाबूगंज रेलवे फाटक पार करते समय वासिफ (25) पुत्र अब्दुल वाहिद जो हाथ में लोहे के पाइप से बनाया गया अलम का झंडा लेकर जा रहा था। वह ऊपर से खींची गई हाई टेंशन विद्युत लाइन से छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। पलक झपकते ही उसके कपड़े जलने लगे। किसी तरह करंट से अलग कर उसे उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सीआरओ राकेश गुप्ता, एएसपी पश्चिमी संजय राय, एसडीएम भरत राम, सीओ अजीत सिंह, इंस्पेक्टर कुंडा सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मियां का पुरवा गांव निवासी वासिफ की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। वह सऊदी अरब में रहता था और मुहर्रम पर घर आया था। वह पांच भइयों में चौथे नंबर पर था।
विज्ञापन

दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के दिलेरगंज गांव निवासी पार्वती (62) घर के अंदर जाने के लिए उठी और दरवाजा खोलने लगी। इसी दौरान लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। यह देख पति सीताराम शोर मचाने लगे। शोर सुनकर पहुंचे लोगो ने केबल काटकर पार्वती को निकाला और इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed