फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth murdered with sharp weapon in love affair, body found naked

Pratapgarh : प्रेम प्रसंग में युवक की धारदार हथियार से हत्या, निर्वस्त्र मिला शव

Wed, 25 May 2022 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 May 2022 08:33 PM IST
सार

गड़ौरी खुर्द गांव निवासी सलमान गुजरात के अहमदाबाद में सिलाई का काम करता था। करीब सत्रह दिन पहले वह घर आया था। मंगलवार की रात वह देल्हूपुर स्थित बुआ के यहां जाने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकला था।

विज्ञापन
Youth murdered with sharp weapon in love affair, body found naked
Pratapgarh News : घटना के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पट्टी इलाके के गड़ौरी खुर्द गांव निवासी सलमान (22) की हत्या करने के बाद शव रानीगंज इलाके के पूरे रामसहाय गांव के पास फेंक दिया गया। हत्यारों ने उसे नग्न करने के बाद धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। बुधवार सुबह उसका रक्तरंजित शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। आशनाई के चक्कर में उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन



गड़ौरी खुर्द गांव निवासी सलमान गुजरात के अहमदाबाद में सिलाई का काम करता था। करीब सत्रह दिन पहले वह घर आया था। मंगलवार की रात वह देल्हूपुर स्थित बुआ के यहां जाने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकला था। बुधवार की सुबह रानीगंज इलाके के पूरे रामसहाय गांव के बाहर पुलिया के पास खून से सना उसका शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। धारदार हथियार से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थोड़ी ही देर में रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



घटनास्थल के पास से ही सलमान की बाइक भी बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि देर रात कुछ लोग विवाद कर रहे थे। शोर सुनकर गांव के लोग उस तरफ गए लेकिन, तब तक वे भाग निकले। पुलिस आशनाई में हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोरांव में मिली अंतिम लोकेशन, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज 
रानीगंज पुलिस ने सलमान के पिता मोहम्मद अजीज की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक सलमान का मोबाइल सर्विलांस पर लगाने के बाद उसकी अंतिम लोकेशन सोरांव में मिली है। अब पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है कि वह सोरांव क्यों गया था। फिर वहां से रानीगंज इलाके में कैसे पहुंचा। घटना की जांच कर रही पुलिस को मृतक की बहन हिना ने बताया कि रात बारह बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। रानीगंज इलाके में रहने वाला एक दोस्त उसे दो दिन से अपने घर बुला रहा था। उधर, ग्रामीणों में चर्चा रही कि कई लोगों ने घेरकर उसे मारा। अब सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। 

अक्तूबर माह में होना था निकाह 
मृतक सलमान का निकाह प्रयागराज जनपद के मुबारकपुर बाजार की युवती के साथ तय हुआ था। अक्तूबर माह में उसकी शादी होने वाली थी। परिवारीजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। गुजरात में रहकर काम करने वाला सलमान अभी सत्रह दिन पहले ही घर लौटा था। उसकी हत्या से परिवार के लोग सदमे में हैं। पिता मोहम्मद अजीज और दो बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सलमान दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। मृतक के परिजन हत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। 



घटना की सूचना के करीब तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस 
रानीगंज के पूरे रामसहाय गांव में बुधवार देर रात सलमान पर जानलेवा हमला होने के दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुुंचे। चर्चा है कि ग्रामीणों ने उसे अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को भी सूचना दी। एंबुलेंस जब तक पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को भी खबर दी गई थी लेकिन, तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 



सलमान की हत्या के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। -डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, सीओ रानीगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed